मऊरानीपुर: रानीपुर चौकी के प्रभारी बने अश्वनी दीक्षित, शिवजीत सिंह का बीएचईएल चौकी हुआ स्थानांतरण
रानीपुर चौकी में तैनात प्रभारी शिवजीत सिंह का स्थानांतरण बीएचईएल चौकी किया गया है। उनकी जगह मंडी चौकी से आए अश्वनी दीक्षित ने रानीपुर चौकी का चार्ज सम्भाला है।वहीं रानीपुर चौकी प्रभारी अश्वनी दीक्षित ने कार्यभार संभालते हुए कहा कि रानीपुर नगर को अपराध मुक्त किया जाएगा।