मऊरानीपुर: गुरसरांय की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित मोटरसाइकिल कंपनी शोरूम में अचानक लगी आग,फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू।
पूरा मामला गुरसरांय की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित एक मोटरसाइकिल कंपनी के शोरूम का है।जहां पर पीछे वाले कमरे में अचानक आग लग गई। शोरूम में तैनात कर्मचारियों द्वारा घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम व वर्कशॉप में तैनात कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया।