जमुई: व्यवसायियों संग बैठक में सुरक्षा और अतिक्रमण पर मंथन, एसपी बोले- दुकान के बाहर लगाएं सीसीटीवी, सड़क पर न रखें सामान
Jamui, Jamui | May 31, 2026 शहर में बढ़ते अपराध और अतिक्रमण को लेकर रविवार शाम 6 बजे के करीब व्यवसायी संघ और पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता एसपी विश्वजीत दयाल ने की। उन्होंने व्यवसायियों से दुकानों के बाहर सीसीटीवी लगाने और सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की। व्यवसायी संघ अध्यक्ष मदन प्रसाद सिंह ने कहा कि अतिक्रमण मुक्त शहर उनकी पहली प्राथमिकता है।