विदिशा नगर: बुधवार को पुलिस लाईन में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में सभी धर्मगुरुओं ने DM-SP की मौजूदगी में मतदान की ली शपथ
बुधवार को पुलिस लाइन कंट्रोल रूम में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक के दौरान सभी धर्म के धर्म गुरुओं द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को बड़ा त्यौहार मानते हुए मतदान अवश्य करने और समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने की कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य और एसपी दीपक शुक्ला की मौजूदगी में शपथ ली।