विदिशा नगर: आगामी 45 दिनों में आने वाले त्योहारों को मनाने को लेकर बुधवार दोपहर पुलिस लाईन कंट्रोल रूम में हुई शान्ति समिति की बैठक
विदिशा शहर और जिलेभर में आगामी 45 दिनों में पढ़ने वाले पर्व और त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्द तरीके से मने। इसको लेकर बुधवार दोपहर को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन पुलिस लाइन कंट्रोल रूम में किया गया। जिसमें कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य के अलावा एसपी दीपक शुक्ला, सभी धर्म के धर्म गुरु और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।