विदिशा नगर: बुधवार को रविंद्रनाथ टैगोर ऑडिटोरियम में सेक्टर मजिस्ट्रेट-पुलिस अधिकारियों की संयुक्त कार्यशाला में शामिल रहे DM-SP
आगामी लोकसभा चुनाव में सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के कार्यों को समझने के उद्देश्य से बुधवार दोपहर को रविंद्रनाथ टैगोर ऑडिटोरियम में संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य, एसपी दीपक शुक्ला और अन्य अधिकारियों ने उनके कार्यों को लेकर जानकारी और प्रशिक्षण दिया।