विदिशा नगर: बुधवार को झूलेलाल जयन्ती पर सिंधी समाज ने किए कई आयोजन, सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में हुई पूजा अर्चना और लंगर
बुधवार को झूलेलाल जयन्ती पर सिंधी समाज ने किए कई आयोजन। सिधी कालोनी स्थित झूलेलाल मंदिर मे पूजा-अर्चना के बाद लंगर का आयोजन किया गया। सिंधी समाज द्वारा अपने इष्ट देव भगवान श्री झूलेलाल जी का जन्मोत्सव चेटीचंड के रुप में नव संवत्सर के साथ धूमधाम से मनाया। भव्य शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अंत में बैत्रवती घाट पर बहिराणा साहिब विसर्जन किया।