बागपत: कस्बा टटीरी के करीब विद्युत लाइन में फाल्ट आने से तीन सौ घरों की विद्युत आपूर्ति ठप
Baghpat, Bagpat | Sep 28, 2025 कस्बा टटीरी निवासी आकाश के मुताबिक रविवार की शाम करीब साढे चार बजे विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया। जिससे कस्बा टटीरी के करीब तीनों सौ घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने लाइन में फाल्ट होने की सूचना विद्युत विभाग के कर्मचारियों को दी। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर फाल्ट को ठीक करने में जुट गए।