बागपत: रिवर पार्क बागपत के निकट ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल
Baghpat, Bagpat | Sep 28, 2025 रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे दिल्ली के संगम विहार निवासी किरणपाल गृह मंत्रालय में कर्मचारी हैं। उनके दो बेटे रजत व रितिक बाइक पर सवार होकर दाहा गांव में अपनी नैनिहाल में जा रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रिवर पार्क बागपत के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचल दिया। इससे रजत की मौत हो गई और रितिक घायल हो गया।