बागपत: यातायात पुलिस ने जनपद बागपत में विशेष अभियान चलाकर वाहनों पर लगे जातिगत स्टीकर व काली फिल्म हटाई, दी हिदायत
Baghpat, Bagpat | Sep 28, 2025 रविवार को करीब साढे 11 बजे यातायात पुलिस द्वारा जनपद बागपत में विशेष अभियान चलाकर वाहनों पर लगे जातिगत स्टीकर व काली फिल्म हटाकर हिदायत दी। इस संबंध में टीआइ सतेंद्र सिंह का कहना है कि जनपद बागपत में विशेष अभियान चलाकर वाहनों पर लगे जातिगत स्टीकर व काली फिल्म हटवाई जा रही है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।