बदरवास: कुटवारा में अवैध संबंधों के चलते भतीजे ने चाचा की हत्या की, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
इंदार थाना क्षेत्र के कुटवारा गांव में 20 साल के भतीजे ने चाची के साथ अवैध संबंधों के चलते अपने ही 35 साल के चाचा की हत्या कर दी। यह खौफनाक वारदात उस समय सामने आई जब 4 अप्रैल को कुटवारा से पगारा जाने वाले कच्चे रास्ते पर ग्रामीण का शव मिला था। शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई।और मृतक के पिता ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना इन्दार में रिपोर्ट दर्ज कराई।