बदरवास: श्रीपुर चक में थ्रेसर में फंसने से युवक की हुई मौत, थ्रेसर संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने लगाया जाम
बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीपुर चक में एक दर्दनाक हादसे में युवक की थ्रेसर में फंसने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बदरवास तहसील के सामने हाईवे पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चक्का जाम कर दिया। उनका कहना था कि थ्रेसर संचालक की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है,इसलिए चालक पर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया जाए।