बदरवास: सुमेला के समीप अनियंत्रित होकर चाय-नाश्ते के स्टॉल पर पलटा तेज़ रफ़्तार हार्वेस्टर, बड़ा हादसा टला
बदरवास थाना क्षेत्र के अंतगर्त आने बाले गुना-शिवपुरी फोरलेन हाईवे स्थित सुमेला के पास संचालित कुशवाहा होटल के पास आज शुक्रवार की दोपहर 2/3 बजे के बीच एक बड़ा हादसा हो गया।एक हार्वेस्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चाय-नाश्ते की स्टॉल पर जाकर पलट गया। इस घटना में दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।लेकिन गनीमत यह रही इस घटना में जनहानि नही हुई है।