कटंगी: शासकीय कन्या शाला में पेंशनर्स एसोसिएशन ने मनाया शिक्षक दिवस, सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान
नगर के शासकीय कन्या शाला में 5 सितंबर को मध्य प्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन के द्वारा शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन के साथ हुई। कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते ह