अटरू: अटरू क्षेत्र में बारिश से फसलों को हुआ नुकसान
Atru, Baran | Sep 28, 2026 सोयाबीन-उड़द की कटी फसल पर संकट, कटाई के बीच बारिश से सोयाबीन भीगी, धान की फसल आड़ी पड़ी अटरू क्षेत्र समेत ग्रामीण इलाके में फसल कटाई के अंतिम दौर में बार-बार हो रही तेज बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात तेज हवा के साथ हुई बारिश से खेतों में कटी पड़ी सोयाबीन और उड़द की फसल तो भीग ही गई।वहीँ कई खेतों में खड़ी धान की फसल तेज हवा से आड़ी पड़ गई।