सहारनपुर: सहारनपुर में वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे पर जागरूकता गोष्ठी, थीम 'आत्महत्या के बारे में सोच समझ'
सहारनपुर में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर गुरुवार दोपहर 2:00 बजे जागरूकता गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शेर सिंह कक्कड़, नोडल अधिकारी (एनसीडी सेल) शिवांका गौड़ ने किया। एएनएम प्रशिक्षार्थियों ने कवितापाठ, भाषण-वादविवाद व पोस्टर प्रतियोगिताओं के जरिए संदेश दिया।