मिर्ज़ापुर: कतरन गांव निवासी पीड़ित एसपी को ज्ञापन सौंप कर गांव के प्रधान पति पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप
पीड़ित ने बताया कि हमारे घर के बगल में मंदिर है। और मेरी ही जमीन में प्रधान पति द्वारा कूड़ा फेंकने का कूड़ा घर के लिए गड्ढा खोदा जा रहा है। मना करने पर प्रधान पति और उनके लोगों ने मुझको मारपीट कर घायल कर दिया। और कहा कि गड्ढा यही खोदा जाएगा अगर ज्यादा बोलोगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। संबंधित थाना प्रधान पति से मिला हुआ है एसपी से गुहार लगाने आया हूं