मिर्ज़ापुर: ददरी क्योटान गांव निवासी पीड़ित एसपी को ज्ञापन सौंप कर लालगंज पुलिस पर लगाया भाई को पड़कर ₹50000 लेने का आरोप
पीड़ित कमला शंकर ने बताया कि मेरे भाई का अतरैला टोल प्लाजा के पास चाय नाश्ते की दुकान है नाम उनका दया शंकर है। लालगंज थाने के इंस्पेक्टर और बरोधा चौकी की पुलिस चाय की दुकान से मेरे भाई को जबरदस्ती उठा ले गए 4 दिन हो गया अभी तक नहीं छोड़े हैं।₹50000 का डिमांड हुआ मेरी दादी ने दे दिया उसके बाद अब फिर से ₹50000 मांगा जा रहा है एसपी से गुहार लगाने आए हैं।