कोडरमा: जिला जनसंपर्क कार्यालय में उपायुक्त द्वारा मीडिया सेंटर का उद्घाटन
जिला जनसंपर्क कार्यालय कोडरमा में स्थापित अत्याधुनिक "मीडिया सेंटर" का आज विधिवत उद्घाटन उपायुक्त श्री ऋतुराज द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मीडिया सेंटर के संचालन से समाचार संकलन, संपादन, प्रेस विज्ञप्तियों के प्रसारण, मीडिया गोष्ठी और पत्रकार सम्मेलन जैसे कार्यों में प्रभावशीलता आएगी।