कोडरमा: जेपीएससी परीक्षा में सफल सतगावां निवासी मनीष कुमार को कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने दी बधाई
कोडरमा जिले के सतगावां निवासी मनीष कुमार के झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफलता अर्जित करने पर विधायक डॉ नीरा यादव ने सम्मानित करते हुए बधाई दी। बुधवार को 2 बजे अपने आवास पर विधायक ने मनीष का मुंह मीठा कराया साथ ही पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि यह सफलता मनीष की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम