डंडारी: कटहरी ग्राम वार्ड संख्या 2 में एक परिवार के द्वारा रास्ता बंद कर दिए जाने से ग्रामीण परेशान
डंडारी प्रखंड अंतर्गत कटहरी ग्राम वार्ड संख्या 2 में एक परिवार के द्वारा रास्ता बंद कर दिए जाने से स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते की जमीन मोहम्मद अकबर के पास है मोहम्मद अकबर रास्ता की जमीन को सड़क निर्माण के लिए देना चाहते है परंतु एक परिवार के द्वारा रास्ता को जबरन बंद कर दिया गया है