इटावा: आनंद नगर मोहल्ले में युवक ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ का किया सेवन, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Etawah, Etawah | Apr 8, 2025 सदर कोतवाली क्षेत्र के आनन्द नगर मोहल्ले के रहने वाले 22 वर्षीय कृष्णा पुत्र राम प्रकाश ने सोमवार रात करीब 10 बजे पिता की डांट फटकार से क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई स्वजन द्वारा उसे उपचार के लिए 10 बजकर 40 मिनट पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में उपचार के भर्ती किया गया।