पखांजूर: नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर कांकेर एसपी और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
कांकेर जिले अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीणों को प्रताड़ित करने का आरोप नक्सलियों ने पुलिस पर लगाया है। वही सर्चिंग के दौरान ग्रामीणों को जबरन हिरासत में लेकर टॉर्चर करने और पुलिस मुखबिर बनने मजबूर करने का भी आरोप लगाया है। आमाबेड़ा इलाके में ग्रामीणों को प्रताड़ित करने झूठे मामले में फंसाकर मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप नक्सलियों ने पुलिस पर लगाया है।