पखांजूर: भाजपा द्वारा पखांजूर में विधानसभा स्तरीय मतदाता अभिनंदन समारोह का किया गया आयोजन
भाजपा द्वारा पखांजूर में विधानसभा स्तरीय मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के भाजपा विधायक विक्रम उसेंडी,सांसद भोजराज नाग सहित अन्य भाजपा के नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने वाले करीब 500 से अधिक मतदाताओं को निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा फूलमाला व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।