पखांजूर: गोविंदपुर में लगा संदर्भ शिविर 169 का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
बच्चों के स्वस्थ रहने और उन्हें विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाने महिला एवं बाल विकास परियोजना द्वारा गोविंदपुर पीवी 15 में संदर्भ शिविर का आयोजन किया गया। इसमें तीन सेक्टर बारदा, ऐसेबेड़ा और संगम सेक्टर अंतर्गत आने वाले 83 आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं के बच्चों को लाया गया। जहां 169 बच्चों का चिरायु की डॉक्टर प्रियंका शर्मा एवं आरएमए के द्वारा इलाज किया.