पखांजूर: पूर्व माध्यमिक शाला कलारकुटनी का भवन जर्जर, झोपड़ी में हो रहा स्कूल संचालित
पखांजूर मुख्यालय से महज 45 किलोमीटर दूर स्थित कलारकुटनी का स्कूल भवन जर्जर हो चुकी है।पिछले 6 सालो से ग्रामीणों ने जर्जर भवन को देखते नवीन स्कूल भवन की मांग कर रहे है। लेकिन अबतक इनकी गुहार किसी ने नही सुनी तो ग्रामीणों ने झोपड़ी बनाया जिसमे बैठकर बच्चे शिक्षा अध्ययन कर रहे है.