पखांजूर: पखांजूर मे शिवसेना ने महिलाओं पर हो रहे अपराध पर कड़ा कानून बनाने की मांग की
प्रदेश के साथ-साथ देश में बढ़ रहे दुष्कर्म के मामलों के साथ महिलाओं से संबंधी अपराधों के खिलाफ आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही और इन मामलों में कड़े कानून बनाने की मांग को लेकर शिवसेना द्वारा CM के नाम SDM पखांजूर को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर महिला सेना की प्रदेश महासचिव संत उइके ने कहा कुछ दिन पूर्व ही प्रदेश में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है.