बहादुरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस प्रशासन ने शनिवार को शाम लगभग पांच बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि झांसाखेड़ी गांव में महिला की मौत को पहले आत्महत्या बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में मामला हत्या का निकला।