गोरखपुर: जान से मारने की नीयत से महिला ने की जमकर मारपीट, पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित वांछित अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
07 अगस्त को अभियुक्ता ने वादी के मामा के लड़के और उसके दोस्त के साथ कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से मारपीट की थी।घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना गुलरिहा में मु0अ0सं0 645/2026 दर्ज किया गया।और विवेचना के दौरान पुलिस ने इस घटना में शामिल वांछित अभियुक्ता रानिका गौंड पुत्री दीनानाथ गौड़ को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।