Public App Logo
बलवा जागीर पावर सब स्टेशन का विधायक तौसीफ आलम ने किया निरीक्षण टेढ़ागाछ। बहादुरगंज विधायक तौसीफ आलम ने शुक्रवार को बलवा जागीर विद्युत पावर सब स्टेशन का निरीक्षण किया। लगातार बिजली बाधित रहने की शिकायत पर उन्होंने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली। विधायक ने कर्मियों को नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। - Bahadurganj News