सिमडेगा: जामटोली में जहरीली कीटनाशक खाकर युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया, हालत गंभीर
जामटोली निवासी लखींद्र सिंह नामक युवक रविवार की देर रात नशे की हालत में घर आया। बेटे को नशे में आया देख पिता उसे डांटने लगा, इसके बाद पिता पुत्र में झगड़ा हुआ। तब आवेश में आकर लखींद्र जहरीली कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। 23 सितंबर की अहले सुबह उसे सदर अस्पताल लाया गया। अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।