सिमडेगा: जिला मुख्यालय में लंबे समय से इंटरनेट बंद रहने से सरकारी कामकाज ठप, व्यापारी हो रहे परेशान
जिला मुख्यालय में JSSC CGL परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने की आशंका से, सरकार के निर्देश पर 22 सितंबर की अहले सुबह से जिला मुख्यालय में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। जिससे ऑनलाइन बनने वाले आचरण प्रमाण पत्र, आधार संबधी कार्य ठप्प पड़ गए, दूसरी इंटरनेट बंद रहने से व्यापारी वर्ग को काफी नुकसान हुआ। व्यपारी वर्ग सरकार के इंटरनेट बंद करने के फैसले से नाराज नजर आए।