सिमडेगा: घुमरी में कांग्रेस पार्टी के द्वारा आठ पंचायत के कार्यकर्ताओं के साथ की गई बैठक, कोलेबिरा विधायक हुए शामिल
सिमडेगा के घुमरी में रविवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से आठ पंचायत के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी शामिल हुए। मौके पर उन्होंने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटे एव भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लोगों को बताएं और एक बार फिर से क्षेत्र में कांग्रेस के सरकार बनाएं।