सिमडेगा: तेतर टोली के पास बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर किया गया
तोरपा निवासी सखी सिंह नामक व्यक्ति अपने साथी के साथ बाइक पर 23 सितंबर की अहले सुबह ओडिसा की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में तेतरटोली के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए, प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।