सिमडेगा: JSCC CGL परीक्षा संपन्न होने के बाद सिमडेगा डीसी ने की प्रेस वार्ता, 4140 में 1967 अभ्यर्थी हुए शामिल
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा सिमडेगा में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद रविवार की शाम सिमडेगा डीसी ने अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दूसरे दिन 4140 अभ्यर्थी में 1967 लोग शामिल हुए, जबकि 2173 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे एवं शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुआ।