लखीमपुर: विलोबी मैदान के पास मार्केट के दुकानदार ठेला पटरी दुकानदारों से हर महीने कर रहे हजारों की अवैध वसूली
लखीमपुर शहर के विलोबी मैदान के पास पक्की दुकानों के दुकानदार सड़क किनारे लगने वाले ठेला-पटरी दुकानदारों से दुकान लगाने के नाम पर हर महीने हजारों रुपए की अवैध वसूली कर रहे हैं। विलोबी मैदान के गेट के पास अवधेश पान भंडार नाम का दुकानदार अपनी दुकान के बाहर ठेला-पटरी लगाने वाले से दुकान लगाने के लिए हर महीने ₹9000 वसूल रहा है।