मितौली थाना क्षेत्र के नगरा निवासी किसान राघवेंद्र सिंह खाद खरीदने के लिए जा रहे थे। जहां दरी गांव के पास सड़क पर सांड से टकराकर बाइक सवार राघवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायल किसान को ओयल जिला अस्पताल में भर्ती करने के बाद हालात की गंभीरता को देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई है।