लखीमपुर: नौरंगाबाद के पास राय डायग्नोस्टिक सेंटर के मैनेजर की गुंडई साथियों संग मिलकर युवक को पीटा, पुलिस नेमामला किया दर्ज
सदर कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद के पास राय डायग्नोस्टिक सेंटर में मैनेजर की पोस्ट पर तैनात श्याम बिहारी मौर्या ने अपने करीब आधा दर्जन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर शहर के नसीरुद्दीन भवन विलोबी हॉल के पास किसी काम से खड़े अक्षय कुमार नाम के युवक पर जानलेवा हमला कर दिया है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।