लखीमपुर: लखीमपुर खीरी के जिला कारागार में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए भारी संख्या में पहुंची बहनें
लखीमपुर खीरी जिले में आज बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। जहां लखीमपुर खीरी के जिला कारागार में रक्षाबंधन के पर्व को लेकर आज जिला कारागार में बंद भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधने के लिए भारी संख्या में बहने पहुंची है। बहनों ने अपने भाइयों को आपराधिक कृत्यों से दूर रहने का संकल्प दिलाया है।