दूरेहा में कृषि कार्य करते समय किसान को जहरीले कीड़े ने काटा, गंभीर हालत में सतना ज़िला अस्पताल रेफर
जसो के दूरेहा मे किसान रत्नलाल रजक अपने खेत मे कृषि कार्य कर रहा था । काम करने के दौरान किसान रत्नलाल के हाथ मे जहरीले कीड़े ने काट लिया । शोरगुल होने पर परिजन घायल किसान को नागौद अस्पताल ले गए । जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत ठीक न होने से घायल किसान को मंगलवार सुबह 10 बजे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया । जिला अस्पताल चौकी पुलिस घायल से पूछताछ कर रही है ।