सतना के करसरा के पास बस की तेज रफ्तार से भीषण सड़क हादसा हो गया है,जिसमे बाइक सवार एक युवक की सोमवार की रात प्राथमिक उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई है जबकि एक युवक की हालत गंभीर होने के चलते डाक्टरों ने रीवा रेफर कर दिया है,वही टिकुरिया टोला लखन चौराहा निवासी गोलू का सतना जिला अस्पताल में इलाज जारी है।