नजीराबाद में बाइक गाय से टकराई, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
तिघरा पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाकर वापस अपने घर सिद्धार्थनगर आ रहा था । बाइक के नजीराबाद सड़क पर अचानक गाय आने से बाइक टकरा गई । एक्सीडेंट में बाइक सवार सुनील पटेल गंभीर घायल हो गया । स्थानीय लोगो ने घायल सुनील को सोमवार की रात 10 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका दवा इलाज किया जा रहा है । जिला अस्पताल चौकी पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ।