पाली: पसान में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, 'सुशासन तिहार' के बीच पटवारी पर गरीब आदिवासियों से वसूली का आरोप
Pali, Korba | May 28, 2026 छत्तीसगढ़ में चल रहे “सुशासन तिहार” के बीच कोरबा जिले के पसान क्षेत्र से रिश्वतखोरी का एक कथित VIDEO वायरल होने के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल VIDEO में हल्का नंबर 10 के पटवारी विनोद अग्रवाल कथित रूप से पैसे लेते नजर आ रहे हैं। VIDEO सामने आने के बाद ग्रामीणों और आदिवासी किसानों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।