कुमारखंड: सिकीयाहा वार्ड दस में फसल चराने को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल
कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय के भतनी थाना क्षेत्र के टेंगराहा सिकीयाहा पंचायत स्थित सिकीयाहा वार्ड दस में बकरी द्वारा खेत में लगे जुट का पौधा खाने को लेकर दो पक्ष में हुए जमकर मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हो गया। परिजनों ने सभी घायल को इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया।