बंजरिया: बंजरिया के सिसवापूर्वी पंचायत के विकास कार्यों को देखने प्रदेश के 50 से 100 मुखिया आएंगे
बंजरिया प्रखंड के सिसवापूर्वी पंचायत के विकास कार्यो को देखने के लिए 50 से 100 मुखिया पूरे प्रदेश से आएंगे। रविवार जानकारी देते हुए मुखिया तान्या परवीन ने बताया कि इसको लेकर उन्हें पंचायती राज विभाग के अधिकारी का शनिवार को फोन आया था।बता दे यह पंचायत जिले का पहला आदर्श पंचायत बना था। साथ ही इस पंचायत को राष्ट्रीय,प्रदेश व जिलास्तर पर कई पुरष्कार मिल चुका है।