मड़ावरा: मड़ावरा की तिसगना गल्ला मंडी के पास भैंस से टकराने पर बाइक सवार की हुई मौत, दूसरा व्यक्ति घायल
मड़ावरा मे तिसगना गल्ला मंडी के पास शनिवार को शाम करीब 7 बजे एक बाइक भैंस में टकरा गयी जिससे बाइक पर सबार एक व्यक्ति की मौत हो गयी वही दूसरा व्यक्ति घायल हो गया जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहाँ जांच उपरान्त चिकित्सक ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।