सिकंदराराऊ: रोशनगंज में कुएं की दीवार तोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस ने दीवार की चिनवाई की, फोर्स तैनात
रोशनगंज निवासी गिरीश चंद्र पटेल के घर के पास एक कुआं था जिसे पहले पाट दिया गया था और कुएं की जगह पर एक छोटी दीवार बनी हुई थी। आरोप है कि एक पक्ष ने उस जगह पर कब्जा करने के इरादे से दीवार तोड़ दी। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने दोनों पक्षों को समझाकर तोड़ी गई दीवार को फिर से बनवाया गया, जिसके बाद मामला शांत हो गया।