मेदिनीनगर (डालटनगंज): नावाटोली कुंजड़ा पट्टी में नेग को लेकर मारपीट करने वाली किन्नर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
किन्नरों के दो गुट को लेकर शनिवार को डालटनगंज के नावाटोली कुंजड़ा पट्टी में तीन घंटे तक हंगामा हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नेग को लेकर बवाल करने वाली एक गुट की आयशा किन्नर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद दूसरे गुट की किन्नर शांत हुई। पुलिस ने भी राहत की सांस ली। बता दें कि 5 सितम्बर को आयशा किन्नर ने नेग में मुंहमांगी रकम नहीं मिलने पर मारपीट की थी।