मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में दो घंटे में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराये गए स्कूली बच्चे, चार अपहरणकर्ता गिरफ्तार-दो फरार
पारिवारिक विवाद में भय का माहौल बनाने के लिए मेदिनीनगर में दो स्कूली बच्चों का अपहरण कर लिया गया। एक बच्चे को इसलिए अगवा किया गया, ताकि उससे दूसरे एवं मुख्य बच्चे का लोकेशन जानकर उसका अपहरण किया जा सके। सूचना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को जहां बरामद किया, वहीं 6 में से चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया गया।