मेदिनीनगर (डालटनगंज): पुलिस संबंध को प्रगाढ बनाने के लिए है ‘जन शिकायत समाधान’ कार्यक्रम: वाईएस रमेश डीआईजी पलामू
पलामू प्रमंडल में भी 10 सितंबर को पुलिस अनुमंडल अंतर्गत निर्धारित स्थान पर ‘जन शिकायत समाधान कार्यक्रम’ का आयोजन किया जायेगा। शिविरों के माध्यम से ऑफलाइन व ऑनलाइन शिकायत ली जाएगी एवं बेहतर एवं जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा। उक्त बातें पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी वाईएस रमेश ने कही। डीआईजी शुक्रवार को एसपी कार्यालय सभागार में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।